नई दिल्ली। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे खूब लाइक और वायरल किया जा रहा है। उन्होनें जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कहा जा रहा है कि वह यूपी के एक भाजपा विधायक का है जो विधानसभा सत्र के दौरान मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त हैं।
भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश।
भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया।
अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायकजी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे?#भार_बन_गयी_भाजपा pic.twitter.com/qYU9vFiYOw— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 24, 2022