नई दिल्ली। द मसल रसेल के नाम से दुनिया में पहचाने जाने वाले विंडिज खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने इस बार छह गेंद में छह छक्के लगाकर अपने फैंस को फिर खुश होने का मौका दिया है। 60 गेंदों वाले इस मैच में रसेल की टीम तीन रन से जीत दर्ज की।
आईपीएल में केकेआर से खेलने वाले रसेल पावर हिटर होने के साथ अच्छे गेंदबाज भी हैं। इस बार ऑलराउंडर रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा सिक्स्टी टूर्नामेंट में नजर आया है। वेस्टइंडीज की घरेलू लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स से खेलते हुए रसेल ने केवल 24 गेंदों में 72 रन ठोंक डाले। इस पारी में उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ लगातार छह गेंद में छक्के लगाए। हालांकि छह छकके दो ओवरों में आए। ड्रेक के सातवें ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठवीं गेंद पर लगातार छक्के लगाए। फिर आठवां ओवर लेकर आए जॉन रस जग्गेजार की शुरूआती दो गेंदों पर भी उन्होंने लगातार दो छक्के जड़े। स्टार खिलाड़ी ने इस मैच में कुल पांच चौके एवं आठ छक्के लगाए। मैदान में उनकी बल्लेबाजी को देख दर्शक झूम उठे। इसके साथ ही वह क्रिकेट के इतिहास में छह गेंद पर लगातार छह छक्के लगाने वाले विशेष खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने में भी सबसे ऊपर
आंद्रे रसेल – 1120
वीरेंद्र सहवाग – 1211
क्रिस गेल – 1251
ऋषभ पंत – 1306
ग्लेन मैक्सवेल – 1309
Andre Russell SIX SIXES off consecutive SIX balls in the SIXTY tournament.
8 SIXES and 5 FOURS.@TKRiders pic.twitter.com/jBKyzqwPOj
— 𝗔𝗱𝗶𝘁𝘆𝗮⎊ (@StarkAditya_) August 28, 2022