नई दिल्ली। द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन इसी हफ्ते से शुरू होने जा रहा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। ईसमें कपिल अपने शो के तमाम कलाकारों के साथ गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। फैंस द कपिल शर्मा शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर द कपिल शर्मा शो के नए प्रोमो वीडियो को रिलीज किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा चोटिल हुए हॉस्पिटल में एडमिट दिख रहे हैं। साथ ही वह अपने शो के स्टार्स को पहचानते हुए उनसे वाकिफ करा रहे हैं। इसमें कपिल अपनी बीवी को पहचाने से इनकार करते हैं। इसमें शो की जज अर्चना पूरन सिंह उनकी खिंचाई करती नजर आ रही हैं।
कॉमेडी शो आने वाले 10 सितंबर से रात 9:30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएग।
Lekar laughter ke naye reasons, @Kapilsharma laa raha hai comedy ka naya season! Dekhiye #TheKapilSharmaShow 10th September se Sat-Sun raat 9:30 baje, sirf Sony par. pic.twitter.com/I13mgBCWf4
— sonytv (@SonyTV) August 25, 2022