हम आपको उन 3 वीडियो से रूबरू करा रहे हैं जो ट्विटर से लेकर तमाम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इन्हें वायरल करने के साथ शेयर और लाइक कर रहे हैं। तीनों वीडियो की अपनी-अपनी खासियत है।
पहली वीडियो में एक जोमेटो डिलीवरी बॉय सड़क पर इलेक्ट्रिक व्हील चेयर पर नजर आ रहा है। यह वीडियो हमें बता रहा है कि अगर हौसला और इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं हैं। परिस्थितियां और मुश्किलें किसी का रास्ता नहीं रोक सकती हैं। दूसरा वीडियो जंगल सफारी का है। इसमें नजर आ रहा है कार में बैठे लोग जंगल सफारी के दौरान इतने उत्सुक हो जाते हैं कि उनकी जान पर बन आती है। हम मनोरंजन में यह भूल जाते हैं कि हमारी हरकतों के कारण वन्यजीवों को तमाम दिक्कतें होती हैं। हालांकि उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है। तीसरे वीडियो में व्यक्ति काफी तेजी से बाल काटता दिख रहा है। इससे पता चलता है कि वह हुनर, मेहनत और जुनून के चलते अपने कार्य में पूर्ण रूप से पारंगत हो गया है। एक मिनट से भी कम समय में बाल काटकर व्यक्ति ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया है।
कैसे कह दूँ कि थक गया हूँ मैं,
जाने किस-किस का हौसला हूँ मैं..!!~ कुमार विश्वास pic.twitter.com/JVf4MEcdwI
— उम्दा_पंक्तियां (@umda_panktiyan) September 14, 2022
Safari is over 🦁😲 pic.twitter.com/oYElejL0Z2
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) September 15, 2022
Need a quick trim? How about a 45 second trim? 💇♂️ pic.twitter.com/DqeokLazg2
— Guinness World Records (@GWR) September 4, 2022