sanjanaलोकगायिका संजना की मौत

लोकगायिका संजना की संदिग्ध हालात में मौत

उत्तराखंड

देहरादून। जौनसार बावर क्षेत्र की उभरती लोकगायिका संजना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार और उनके प्रशंसकों में खलबली मच गई। वर्तमान में वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। दो महीने से एक युवक भी उनके साथ रहता था। पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली दून स्थित नेहरू कॉलोनी में एक महिला अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली हैं। पुलिस ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान संजना राज (22) पुत्री भीम दास निवासी मलेथा, सहिया के रूप में हुई।

संजना जौनसार क्षेत्र की लोक गायिका थीं। उनके गाने यू-ट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं। संजना यहां एक कंपनी में काम भी करती थीं। कमरे में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ दो माह से एक युवक भी रहता था। युवक की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। दोनों के बीच किसी तरह के झगड़े या अनबन की बात भी सामने नहीं आई है। परिजनों ने पुलिस को किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *