हल्द्वानी। पहाड़ में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। मौसम विभाग ने भी कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए पिथौरागढ़ और चंपावत के स्कूलों में तो छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। साथ ही पहाड़ की कुछ सड़कों पर आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह से हल्द्वानी में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बारिश से तापमान भी काफी गिर गया है। सितंबर आधा गुजर गया है और अब भी बारिश जारी है। अगर ऐसे ही बारिश जारी रही तो ठंड का आगमन जल्दी होने की संभावना है। इस बीच एक वीडियो ट्विटर पर चल रहा है जिसमें धारचूला-पांगला रोड पर एक पहाड़ी से पत्थर गिरते नजर आ रहे हैं। इस बीच वहां खड़े कुछ लोग जान बचाने के लिए पहाड़ी की आड़ में छिपते नजर आ रहे हैं।
धारचूला पांगला रोड़ में बाल बाल बचे लोग 😱 pic.twitter.com/PDRZE6AUT2
— madkote munsiyari (@MadkoteM) September 13, 2022