हल्द्वानी। इस महीने मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशियों के जातकों के जीवन में बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। हिन्दू पंचांग बता रहा है कि मंगल देव 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 30 अक्टूबर 6.19 बजे वक्री होंगे और 13 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशि के जातकों के जीवन में बड़े मंगलकारी परिवर्तन आएंगे। नीचे दी गई पांच राशियों के लिए यह समय खास रहेगा।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और अब गोचर करते हुए पंचम भाव में विरजामान होंगे। इस गोचर में आपको मंगल के पॉजीटिव परिणाम मिलेंगे। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। कोई भी गैरकानूनी रास्ते पर चलने से बचें
कन्या राशि
मंगल ग्रह इस राशि के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। 16 से वह दशम भाव में विराजमान हो जाएंगे। इससे आर्थिक जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार या नौकरी में नये मौके प्राप्त होंगे। जमीन या वाहन खरीदने के भी योग हैं।
सिंह राशि
मंगल सिंह राशि के लोगों के लिए नवम और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस समयावधि में हर तरह का निवेश फायदा दे सकता है। मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि
इस समय में मंगल वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस समय किसी भी क्षेत्र में निवेश करने पर मुनाफा ही होगा। फालतू के खर्चों पर काबू रखें। कारोबार में विशेष लाभ होगा। मंगल की दृष्टि आठवें स्थान पर होगी। सेहत को लेकर जागरूक रहें।
मेष राशि
भाग्य साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति और आय में इजाफा होने के योग बन रहे हैं। इस समयावधि में आप धैर्य और हिम्मत का परिचय देंगे और जीवन में सकारात्मक रिजल्ट आएंगे। कार्यक्षेत्र में सभी आपकी तारीफ करेंगे।